कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुंकरा के पहाड़ी के पास एक युवक की अधजली मिली है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुंकरा की है। सुबह कुछ लोग पहाड़ी के पास पहुंचे थे, जिन्होंने देखा कि एक युवक अधजली हालत में पड़ा है जिसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल में घटना के सूचना का कटघोरा पुलिस को दी, मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई। वहीं मौके पर एक जोड़ी चप्पल और एक सायकल मिली है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
