दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, लोगों में भारी आक्रोश

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में लगातार चोरी का मामला सामने आ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। एनसीएच दीपका कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है और मौके से भाग निकले

यह पूरी घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। बी-377 एनसीएच दीपका कॉलोनी निवासी दीपक राठौर के मकान में चोरी हुई है। दीपक राठौर ने बताया कि सुबह 8 बजे अपने काम स्थल पर गए थे। जहां दोपहर 12 बजे लौटने पर मकान का दरवाजा टूटा मिला। वहीं मकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था अलमारी से सोने चांदी की जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गए थे। इसके बाद इस घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची का पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पर जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े इस तरह की चोरी की वारदातों से लोगों में भारी आक्रोश है। 

Share This Article