निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरा मजदूर, मौके पर हुई मौत 

1 Min Read

निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरा मजदूर, मौके पर हुई मौत 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में निर्माणाधीन मकान में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में ग्राम सैला निवासी पंचराम रोहिदास (40 वर्ष), माखनपुर निवासी आत्मा राम (56 वर्ष) और मंगल सिंह प्लास्टर लगाने का काम कर रहे थे। इस बीच पंचराम रोहिदास पैर फिसल जाने की वजह से सीधे जमीन पर जा गिरा। सिर के बल गिरने से मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार वह बिना सुरक्षा उपकरणों के काम रहा था। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई।

Share This Article