परसाखोला पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आया युवक

1 Min Read

परसाखोला पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आया युवक

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के परसाखोल पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा हो गया। यहां 11केवी लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह डीजे चलाने के लिए मेन लाइन में कनेक्शन जोड़ रहा था इस दौरान या हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक कुछ लोग परसाखोल पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे थे। जहां युवक डीजे चलाने के लिए जनरेटर के बजाय हाई वोल्टेज लाइन से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और  घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article