कोरबा सतनामी कल्याण समिति के शोभा यात्रा प्रभारी आशीष बंजारे की टीम द्वारा 17 दिसंबर को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

1 Min Read




कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  18 दिसंबर को संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में कोरबा जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। इससे पहले 17 दिसंबर को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कोरबा में सतनामी समाज द्वारा भव्य सतनाम शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे सीतामणी जैतखंभ से सतनाम भवन प्रांगण ट्रांसपोर्ट नगर तक आयेगी।

शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र लेज़र लाइट शो, भव्य महा आरती, भव्य ट्रस्ट लाइट शो, पंथी दल और कर्मा दल नृत्य, अखाड़ा द्वारा शौर्य प्रदर्शन, झांकी, डीजे हितेश, M2 डीजे, भुन्नु डीजे, डीजे बाबा साउंड एंड लाइट, सुदेश रेडियो, राहुल धुमाल ग्रुप द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगाए जायेंगे। शोभायात्रा प्रभारी आशीष बंजारे ने जानकारी साझा करते हुए बताया की भव्य रैली निकाली जाएगी इसमें कर्मा और पंथी दल, झांकी, डीजे, लाइट शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बाबा जी आकर्षक प्रदर्शनी रथ भी तैयार किया गया है।

Share This Article