सहकारिता सभापति पाटले पहुंची धान खरीदी केंद्र कोरबी (धतूरा) सुविधाओं का लिया जायजा

1 Min Read




कोरबा/हरदीबाजार:   जनपद सहकारिता सभापति संतोषी पाटले पाली विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र कोरबी (धतूरा) सोमवार को सुबह-सुबह पहुंची जहां धान बिक्री करने आए किसानों से धान खरीदी केंद्र में सुविधाएं के बारे में किसानों से चर्चा की,  धान बेचने आए किसान से सही तौल, सही नमी का धान लेने की बात कही।

खरीदी केंद्र में बफर लिमिट से अधिक मात्रा में धान स्टॉक होने से धान उठाव हेतु मिलर से जल्दी उठाव हेतु लगातार संपर्क कर डीएमओ से उठाव करवाने हेतु बात करने की बात कही। इस दौरान किसान सरजू निषाद, अशोक, नंद कुमार जगत, संस्था प्रबंधक समुन्द सिंह, फड़ प्रभारी शैलेन्द्र राठौर, भूपेंद्र तिवारी, प्रहलाद राठौर, पवन राठौर सहित धान बेचने आए भारी मात्रा में किसान उपस्थित थे।

Share This Article