कोरबा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरदीबाजार मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में कृष्णा पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी संगठन ने उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कृष्णा पटेल के मंडल अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हरदीबाजार मंडल के पदाधिकारियों सहित जिले के अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में सभी ने मिलकर कृष्णा पटेल को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की बात की। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि पटेल के नेतृत्व में पार्टी क्षेत्र में मजबूत होगी और आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति और बेहतर होगी। कृष्णा पटेल ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे और हरदीबाजार क्षेत्र में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
कृष्णा पटेल बने हरदीबाजार मंडल के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त
