कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के सर्वमंगला मंदिर के पास झोपड़ी के भीतर भिक्षुक पति-पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सर्वमंगला चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत साकिनान कमरा नंबर 6 भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला में 4 दिसंबर को पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया था, पति और पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने पूर्व एक आरोपी शेख रमजान अली पिता मो. शेख अब्बारा अली उम्र 32 वर्ष साकिन भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया था, दूसरे की तलाश जारी थी।
रूपक शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुण्डा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने उसकी पता तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी कमल कुंज दिनकर जोड़पुल सर्वमंगला के पास घूमते देखा गया है। इसकी सूचना पर सर्वमंगला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर फरार आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के द्वारा घटना 4 दिसंबर को मृतक वासुदेव यादव एवं शांता यादव का हत्या करना स्वीकार किया जिसे विधिक रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. कमल कुंज दिनकर पिता स्व. मनाराम दिनकर 36 वर्ष साकिन भोवतरा खाल्हेपारा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा हाल मुकाम भिखारी डेरा, सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा छ.ग.
