मुंगेली/सीजी एनएन 24 न्यूज: मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हुए हादसे के बाद रात भर से रेस्क्यू कार्य जारी है। हादसे में एक एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य मजदूर मलबे में लापता है। जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू कार्य रात भर से जारी है।
मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराम पटेल रातभर रेस्क्यू स्थल पर डटे रहे। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटी है। साथ ही हैवी क्रेन भी भिलाई स्टील प्लांट से मंगाया गया है। मौके पर तीन मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जो कंटेनर गिरा उसमें गर्म राखड़ भरा हुआ था। राखड़ मजदूरों के ऊपर भराभर कर गिर गया। गर्म राखड़ के खड़ा एक मजदूर मनोज कुमार धृतलहरें गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही तीन अन्य मजदूरों के राखड़ से भरे कंटेनर के नीचे दबे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है।
उद्योग मंत्री ने हादसे पर जताया दुख:
उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुंगेली जिले के सरगांव थाना अंतर्गत रामबोड़ गांव स्थित कुसुम पावर प्लांट में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे में घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रभारी मंत्री देवांगन ने घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
