सूदखोरी से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद

1 Min Read

सूदखोरी से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर जिले में सूदखोरी से परेशान होकर आदिवासी किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र के भरनी की है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान बृजभान सिंह बिंझवार ने खेती के लिए कर्ज लिया था। वहीं परिजनों ने ज्वाला खांडे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि कर्ज चुकाने के बाद भी 3 लाख रुपए मांग रहा था। सूदखोर ने किसान पुस्तिका गिरवी रख ली थी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article