कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं इन्हें जरा भी पुलिस का खौफ नहीं है। चोरों ने बीती रात सूने मकान में दबिश दी। फिर चोरी के बाद घर को आग के हवाले कर दिया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटे और धुंआ उठता देख फायर ब्रिगेड को इसकी तत्काल सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत आदर्श नगर कॉलोनी की है। जहां चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। इतना ही नहीं सूने मकान में हाथ साफ करने के बाद चोरों ने घर में रखे सामानों को आग के हवाले कर दिया। वहीं घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को आज सुबह लगी। स्थानीय लोगों ने देखा कि घर के अंदर से आग की लपटे और धुंआ निकल रहा है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
चोरी की वारदात क्वाटर नंबर एम 1194 में हुई है। यहां युवक दिनेश निवास करता है। जो बीते कुछ दिनों से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। दिनेश को उसके पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी आगजनी से घर में रखे सामान और कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चोरों के हौसले बुलंद: सूने मकान में चोरों ने दी दबिश, कीमती सामान नहीं मिलने पर लगाई आग
