सिगड़ी जलाने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, ननद-भाभी की हालत गंभीर

2 Min Read

सिगड़ी जलाने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, ननद-भाभी की हालत गंभीर

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां सिगड़ी जलाने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। हादसे में ननद-भाभी बुरी तरह झुलस गई जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती की है। घटना दोपहर के समय की है। दोनों महिलाएं अलग-अलग कोयले की सिगड़ी जला रही थीं। कोयला जल्दी नहीं जल रहा था और मिट्टी का तेल उपलब्ध नहीं था। इसलिए दोनों ने सैनिटाइजर का उपयोग किया, सैनिटाइजर डालते ही आग की लपटें तेजी से उठीं और दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोषी यादव जो कुछ दिन पहले ही सीतामणी स्थित ससुराल से अपने मायके आई थी, 60 प्रतिशत झुलस गई। उनकी भाभी गीता यादव 15 प्रतिशत झुलसी है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया है। दूसरी महिला की स्थिति स्थिर है। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।

Share This Article