जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए इस तारीख को होगा चुनाव, तैयारी शुरू….

1 Min Read

जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए इस तारीख को होगा चुनाव, तैयारी शुरू….

रायपुर/कोरबा:   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद प्रदेश के जनपद और जिला पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जनपद सदस्य 4 मार्च को   अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनेंगे वहीं 5 मार्च को जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। पंचायत विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस आशय के पत्र जारी कर दिए हैं। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश के 149 जनपद और 33 जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव इन तारीखों में होंगे।

गुरुवार को सभी जनपद और जिला पंचायत सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की विधिवत सूचना दे दी जाएगी। डायरेक्टर पंचायत प्रियंका ऋषि महोबिया ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चार तारीख को चुनाव होगा और उसी दिन चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Share This Article