लापता ग्रामीण का खेत में मिला कंकाल, अलग-अलग जगह बिखरे मिले शव के टुकड़े, इलाके में सनसनी

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां लापता ग्रामीण का जंगल के बीच खेत में कंकाल मिला है। शव अलग-अलग टुकड़ों में बिखरे मिले हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत साजापानी गांव का है। जंगल में खेत के बीच एक शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए मिले हैं, जबकि पास में रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। मृतक की पहचान बुधवार सिंह उम्र (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पंचायत चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था। बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे उसका एक बेटा है, जो फिलहाल मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। उसकी दूसरी पत्नी भी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह अकेले रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी एवं सीएसपी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Share This Article