जोगीपाली-कनकी जंगल में लगी भीषण आग, कई गांवों तक फैली आग, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग, देखें वीडियो…

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा के जोगी पाली कनकी जंगल में भीषण आग लग गई। रात भर धू-धू कर जंगल जलता रहा। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और जंगल में फैल गई। वहीं कई गांव भी आग की चपेट में आ गए।

ग्राम पंचायत जोगी पाली के ग्रामीणों द्वारा वन कर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई। लेकिन वन विभाग आग पर काबू पाने में किसी प्रकार की तत्परता नहीं दिखाई। यही कारण था कि आग धीरे-धीरे आसपास के गांव में फैल गया। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। इस आगजनी की घटना में कनकी, जोगी जंगल के अलावा आसपास कई गांव के जंगल आग की चपेट में आए हैं।

ग्रामीणों को संदेह है कि किसी आसामाजिक तत्व ने जंगल में आग लगाइ होगी। गांव से लगे जंगल में आसपास लोग शराब खोरी भी करते हैं। जिसके चलते असामाजिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं।

इस जंगल में हर वर्ष गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना सामने आती है। कई छोटे-बड़े पेड़ आग की चपेट में आते हैं। वही जंगली जीव जंतु को भी काफी नुकसान होता है। ऐसे में वन विभाग को अलर्ट रहने की जरूरत है। जंगल में इस तरह की आगजनी की घटना के बाद जंगली जीव जंतु भोजन की तलाश में जंगल से भटक कर गांव की तरफ आते हैं। जिसके चलते कई बार वह शिकार भी हो जाते हैं। 

Related Articles

Back to top button
Latest