SECL प्रबंधन ने बिना सूचना दिए हरदीबाजार महाविद्यालय भवन को तोड़ा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, मांगे पूरी नहीं होने पर दी खदान का काम रोकने की चेतावनी….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   SECL खदान से लगे हरदीबाजार महाविद्यालय भवन के कुछ हिस्सों को SECL दीपका प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को बिना किसी नोटिस दिए ही तोड़ना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नाराज ग्रामीणों ने बैठक कर 17 सूत्रीय मांग रखी है। 

प्रमुख मांगों में महाविद्यालय को मिनी स्टेडियम में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करना, हरदी बाजार से दीपका बायपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाना, ग्राम पंचायत में बड़े बोर खनन और खदान से निकलने वाले पानी को तालाबों में भरना शामिल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे हड़ताल करने और खदान का काम रोकने में बाध्य रहेंगे। इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, समाजसेवी अजय दुबे, पूर्व जनपद सदस्य सभापति मुकेश जायसवाल और भू राजस्व अधिकारी रोशन मेश्राम उपस्थित रहे।

Share This Article