कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के टी.पी. नगर एवं रताखार क्षेत्र में “नो पार्किंग” स्थलों पर अवैध रूप से वाहनों के खड़े किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए अभियान की शुरुआत की, जो लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों में नो पार्किंग में खड़े पाए गए कुल 50 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई व 15,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
कोरबा पुलिस की जनता से अपील:
कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी अड़चन आती है।
शहर की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस सतत रूप से निगरानी एवं कार्रवाई करती रहेगी। सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
अवैध पार्किंग में खड़े 50 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 15 हजार का वसूला गया जुर्माना
