कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में राजस्थान से आए मजदूरों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की, प्लास से मजदूरों के नाखून दबाए, इतना ही नहीं आरोपियों ने मजदूरों को करंट भी छुवाया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में है और कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा से काम के लिए अभिषेक भांबी और विनोद भांबी नामक दो युवकों को लाया गया था। दलित युवकों ने काम के एवज में एडवांस की मांग की थी, इससे भड़के आरोपियों ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी साथ ही करंट के झटके भी दिए। वीडियो में पीड़ित मजदूर लगातार अपनी जान बचाने और हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं, जबकि आरोपी उनकी एक नहीं सुन रहे हैं और मारपीट और धमकी दे रहे हैं।
अब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोरबा के सीएसपी भूषण ने बताया कि भीलवाड़ा पुलिस से सूचना के आधार पर सिविल लाइन और रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीलवाड़ा पुलिस कोरबा आ रही है।
देखें वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DInvWQ7SoKd/?igsh=ZHJoMWFmZDF2a3Zr
