नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सेशन न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी की अदालत ने आरोपी शिवम कुमार पटेल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

यह पूरा मामला 2020-21 का है। पीड़िता ने 25 अप्रैल 2024 को थाना सिविल लाइन रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां पंडरीपानी में छठी कार्यक्रम में आई थी। यहीं शिवम कुमार पटेल (22) से उसकी मुलाकात हुई। दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा किया। शिवम ने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब नाबालिग ने शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया। 

शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को धारा 376(2)(n) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी पाया। अगर आरोपी जुर्माना नहीं भरता है तो उसे 3 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने मामले की पैरवी की।

Share This Article