सेलुन संघ हरदी बाजार द्वारा मनाया गया संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरदी बाजार व्यावसायिक सेलुन संघ के द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सप्तदेव दुर्गा मंदिर मेंन रोड हरदी बाजार के परिसर में सेन जी महाराज के तैल्य चित्र पर फूल माला चढ़ाकर और पूजा अर्चना करने के पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण कर सर्व मानव समाज की कल्याण हेतु कामना करते हुए जयंती मनाया गया है। इस दौरान सभी सदस्यों ने सामाजिक एकता के लिए निर्णय लिया गया तथा किसी भी सामाजिक सेलुन कर्मचारियों पर होने वाले अत्याचार या उत्पीड़न के विरुद्ध एक स्वर में आवाज उठाने की शपथ लिया गया है।

साथ ही साथ किसी भी सामाजिक व्यक्ति के उत्पीड़न में शामिल आरोपी को हर तरह से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यावसायिक श्रीवास सेलुन संघ से अध्यक्ष जगदीश प्रसाद श्रीवास, घनश्याम (गुडडा) श्रीवास, गणेश राम श्रीवास, ईश्वर प्रसाद श्रीवास, अमित कुमार श्रीवास, तीज राम श्रीवास, टुकेश्वर श्रीवास, रवि श्रीवास, दीपक श्रीवास परदेसी श्रीवास, शिव प्रसाद श्रीवास जितेंद्र श्रीवास, बसंत श्रीवास धर्म श्रीवास, कमलेश श्रीवास कामता श्रीवास सोनू श्रीवास रेकी से धनु श्रीवास, अश्वनी श्रीवास उपस्थित रहे हैं।

Share This Article