अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना पाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 87.5 लीटर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना पाली से शालिकराम जांगड़े, निवासी नुनेरा बंजारा पारा पाली, दो महिला आरोपी, निवासी नायक मोहल्ला बाधाखार पाली, थाना बालको से शत्रुघ्न चौहान, निवासी चेक पोस्ट ओएम कॉलोनी बालको, थाना हरदीबाजार से महिला आरोपी, निवासी धतूरा हरदीबाजार, विनोद कश्यप, निवासी धतूरा हरदीबाजार, थाना उरगा से 2 महिला आरोपी, धनवार मोहल्ला कनकी उरगा को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत थाना दीपका से 2 महिला आरोपी, चौकी जटगा से दिलहरण धनुहार आरोपी, निवासी छेवधरा जटगा, थाना पाली से महिला आरोपी निवासी पानी टंकी मोहल्ला बांधाखार पाली को गिरफ्तार किया गया है।सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

कोरबा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 155.15 लीटर अवैध शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए।

    Share This Article