कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के पसान वन मंडल क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने आतंक मचा रखा है। हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मृतक की पहचान रामदयाल टीकम (23 वर्ष) कुम्हारीसारी गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह घर के पीछे जंगल में शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय उसका सामना हाथी से हो गया, वह कुछ समझ पाता इससे पहले हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया, इस हमले में ग्रामीण की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह जंगली हाथी मरवाही वनमंडल में भी एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। अब हाथी मरवाही से कोरबा के पसान वन मंडल में आ पहुंचा है और आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और लगातार हाथी की निगरानी कर रहा है। वहीं आसपास के गांव में मुनादी कर ग्रामीणों के जंगल जाने पर रोक लगाया गया है।
