कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना, नाबालिग चाचा ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में फिर एक बेहद हैरान और रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले एक नाबालिग ने अपनी 5 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 5 साल की बच्ची और 14 साल का नाबालिग रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी है। दोनों का घर आसपास है। घटना के वक्त बच्ची के परिजन दशगात्र में शामिल होने गए थे। दोनों चाचा-भतीजी अक्सर साथ में खेलते थे। मंगलवार को किशोर उसे खेलने के बहाने निर्माणाधीन पीएम आवास ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किशोर की मां ने ही उसे ऐसा कृत्य करते देख लिया। जिसके बाद मां के चिल्लाने पर वह अपना कपड़ा लेकर भाग गया और गांव में ही कही छुप गया था। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।

पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है।





Share This Article