बांकीमोंगरा में ग्रामीण की बेरहमी से हत्या, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम, जांच जारी….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बांकीमोंगरा के 2 नंबर में एक ग्रामीण की लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है वहीं जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान तिरिथ राम यादव उम्र (45 वर्ष) के रूप में हुई है। इस पूरे मामले में मृतक के पुत्र पर संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article