विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ धारा 333, 296, 351 (3), 115 (2), 64 (2) (ड़) बीएनएस तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 15 जून को पीड़िता ने थाना उरगा में आरोपी अमित सोनवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई उसने बताया कि होली त्यौहार के आस पास जब वह घर में काम कर रहीं थी उसी समय उसके घर अंदर घुसकर उसे मारने पीटने का डर दिखाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बात को किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान सहित मारने की धमकी दी। 

15 जून को फिर जब वह अपने घर में अकेली थी उसी समय अमित सोनवानी जबरन उसके घर अंदर घुस गया और उसे गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जहां आरोपी को घेरबंदी कर उसे पकड़ कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 333, 296, 351 (3), 115 (2), 64 (2) (ड़) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

नाम आरोपी:-

1. अमित सोनवानी पिता उदय सोनवानी उम्र 39 वर्ष साकिन खोड्डुल थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.)

Share This Article