अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहकारी समिति कोरबी में किया गया योग

1 Min Read

कोरबा/हरदीबाजार:  11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सहकारी बैंक हरदीबाजार अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोरबी में समिति के प्राधिकृत अधिकारी, प्रबंधक, कर्मचारी एवं समिति अंतर्गत कृषकों ने सामूहिक योग किया। भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी विभाग कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग किया गया।

योगाभ्यास के दौरान सहकारी समिति कोरबी के प्रबंधक समुंदसिंह ने योग एवं प्राणायाम से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी एवं प्रतिदिन प्रातः योग करने की सलाह दी। तथा घनश्याम जायसवाल ने योग को लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य का संजीवनी बताया।

योगाभ्यास के मौके पर प्राधिकृत अधिकारी विनोद कुमार कंवर, प्रबंधक समुंदसिंह समिति कर्मचारी शैलेंद्र राठौर, घनश्याम जायसवाल, रामस्वरूप जायसवाल, भूपेंद्र तिवारी, पवन कुमार क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक रामशरण राठौर, शिव मरकाम, कमलकांत, ज्ञानेंद्र, प्रभाकर कौशिक, द्वारिका राठौर, देवराज राठौर, रोहित कश्यप, सुखसागर दास, जीवराखन यादव, सहित समिति के किसान उपस्थित रहे।

Share This Article