आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए जल्द करें आवेदन, ये है अंतिम तिथि…

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  शासकीय आईटीआई कोरबा में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए व्यवसाय विद्युतकार, कोपा, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, ड्राफ्ट्समेन, मैकेनिकल, मेकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमेंन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, स्टेनो हिन्दी एवं अंग्रेजी, ड्राइवर कम मैकेनिक में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट सीजीआईटीआई डाट एडमिशन्स डाट एनआईसी डाट आईएन पर उपलब्ध है।


इसी तरह शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, हिन्दी स्टेनोग्राफी स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article