मजदूर हुआ लूट का शिकार, कान सफाई करने वाले ने लूट लिया 35000,  अब गिरफ्तार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में मजदूर से 35000 रुपए की लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी संजय कुमार मंझवार निवासी बनखेता चौकी रजगामार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 7 महीना से मजदूरी काम करने के लिए मैहर (मध्यप्रदेश) गया था।22 जून को वहां से लौटा और नया बस स्टैण्ड कोरबा में बस से उतरकर अपने गांव बनखेता जाने हबस का इंतजार कर रहा था। इस बीच प्रार्थी एक कान सफाई करने वाला राहुल शोरी के साथ शराब पीने इन्दिरा स्टेडियम कोरबा के पास गया था। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हुआ जहां राहुल सोरी के द्वारा प्रार्थी संजय कुमार मंझवार को मारपीट करते हुए प्रार्थी के जेब मे रखे नगदी रकम 35000 रूपये को लूट कर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना की टीम द्वारा आरोपी राहुल शोरी को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, आरोपी के पास से लूटे हुए 35,000 रुपए मे से 20,900 रुपए व बाकी बचे लूट के पैसे से खरीदे गये 2 नग सोने की छोटी बाली, 1 नग चांदी का ब्रेसलेट, 2 नग चांदी का अंगूठी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

1. आरोपी राहुल शोरी उर्फ बेलदार पिता बंशी शोरी उम्र (35 वर्ष) कोहड़िया गोस्वामी मोहल्ला चौकी सीएसईबी जिला कोरबा।

Share This Article