PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन

1 Min Read

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   बिलासपुर जिले में पीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां रविवार की शाम नहरपारा वार्ड क्रमांक 12, निवासी नीलिमा सत्यार्थी उम्र (29 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। नीलिमा घर पर अकेली थी। जब परिजन घर लौटे तब उन्होंने देखा तो नीलिमा कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका नीलिमा सेवानिवृत्त लेखापाल बी.आर. सत्यार्थी की छोटी पुत्री थी। नीलिमा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।

Share This Article