छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदीबाजार ब्लॉक के अध्यक्ष बने राजाराम राठौर

1 Min Read

कोरबा: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, जिला अध्यक्ष कोरबा शशिकांत डिक्सेना की अनुशंसा पर हरदीबाजार निवासी राजाराम राठौर को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदीबाजार ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है।इस नियुक्ति पर संघ के पदाधिकारियों ने राठौर को शुभकामनाएं दी। ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष बनने पर राजाराम राठौर ने कहा कि पत्रकारों के हित और अधिकारों के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे।

Share This Article