कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। यह घटना कोरबा मुख्य मार्ग की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट करने वाले और पीड़ित पक्ष दोनों ही कोरबा बस्ती के रहने वाले हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक की गुट सड़क किनारे खड़े दो युवकों की साथ अचानक मारपीट शुरू कर देते हैं। इस घटना के दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे किसी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया है। वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है जिसके आगे की करवाई की जाएगी।
