कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बांकी मोंगरा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की नाम अश्वनी पाठक उम्र लगभग (40 वर्ष) धनवार पारा दर्री निवासी के रूप में हुई है। युवक की लाश सब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
