राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के रायपुर कार्यक्रम में कोरबा NSUI की भागीदारी

2 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रायपुर के साइंस कालेज मैदान में रविवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान, जवान, संविधान जनसभा में नेता प्रतिपक्ष, सासंद कोरबा, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष NSUI के निर्देश में कोरबा जिले से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ता भारी बारिश के बावजूद उत्साह के साथ शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने इस जनसभा को देश के मौजूदा हालात में कांग्रेस की संघर्षशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार किसानों, जवानों और संविधान पर प्रहार कर रही है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं है, और संविधान के मूलभूत सिद्धांतों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माओवाद उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर अत्याचार,खनिज संपदा को लूट, नगरनार का निजीकरण, हसदेव और तमनार के जंगलों की कटाई, बिजली संकट, अवैध शराब बिक्री और स्कूलों को बंद कर शराब दुकानों को बढ़ावा जैसे गंभीर मुद्दों पर यह जनसभा जनता को आवाज बनी। उन्होंने यह भी कहा कि देश को बचाने की लड़ाई अब हर नौजवान को लड़नी होगी, ताकि लोकतंत्र और अधिकारों की रक्षा हो सके। जनसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य वक्ता रहे।

इस अवसर पर कोरबा NSUI की टीम जिला उपाध्यक्ष आशीष राठौर, विकास अहिर, सागर केवट, रमेश पटेल, सफी, लक्की राठौर, गीताराम, कमलेश साहू, जीतू, विजय, संजय, विजय, अनिल अभिषेक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनमोहन राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में एनएसयूआई कार्यकतां संविधान और जनहित के मांगो पर संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Share This Article