छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना से पहली मौत, मचा हड़कंप
कांकेर/सीजी एनएन 24 न्यूज: कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमवार रात इलाज के दौरान कोरोना मरीज की मौत हो गई है। यह साल 2025 में कोरोना से मौत की जिले में पहली घटना है। घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के फरसगांव निवासी 48 वर्षीय मरीज को पिछले सप्ताह कांकेर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मरीज को लीवर से संबंधित गंभीर बीमारी थी, जिसका इलाज कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। जहां सोमवार रात इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। कोविड से संक्रमित मरीज की मौत के बाद इससे बचाव के तैयारियों की भी पोल खुल गई। कोरोना को लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया गया है लेकिन कांकेर जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के लिए वार्ड तक नहीं बनाया गया है।
