मैनपाट के ‘उल्टा पानी’ के अद्भुत नजारे के साथ विधायक प्रेमचंद पटेल ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

2 Min Read

सरगुजा:   छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अनूठे दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है, एक बार फिर चर्चा में है। यहां का ‘उल्टा पानी’ का चमत्कारी दृश्य, जहां पानी का बहाव नीचे से ऊपर की ओर जाता प्रतीत होता है, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अनोखे प्राकृतिक चमत्कार का आनंद लेने पहुंचे कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भैया प्रेमचंद पटेल ने न केवल इस दृश्य का लुत्फ उठाया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने मैनपाट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पेड़ लगाया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और मातृ शक्ति के सम्मान को बढ़ावा देना है। पौधारोपण के दौरान उन्होंने कहा, “मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता हमारी धरोहर है। इसे संरक्षित रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से हम अपनी मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।”

‘उल्टा पानी’ की घटना को देखने के लिए मैनपाट में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। यह स्थान गुरुत्वाकर्षण के विपरीत पानी के बहाव के कारण वैज्ञानिकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी कौतूहल का विषय बना हुआ है। विधायक पटेल ने इस स्थान को पर्यटन के रूप में और विकसित करने की बात कही।

पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। विधायक ने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

मैनपाट का यह अनोखा दृश्य और विधायक प्रेमचंद पटेल की पर्यावरण के प्रति सक्रियता स्थानीय समुदाय में एक सकारात्मक संदेश दे रही है। उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना कर हो रही है।

Share This Article