कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक 35 वर्षीय युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से लगातार महुआ शराब का सेवन कर रहा था और खाना भी नहीं खा रहा था लेकिन इसके बाद भी वह लगातार शराब पीते ही जा रहा था। इस बीच अचानक सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी, जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तब वे आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम गोढ़ी निवासी लाला खड़िया उम्र (35 वर्ष) पिता मंत्री खड़िया पिछले दो दिनों से गांव में महुआ शराब का सेवन कर रहा था और शराब सेवन करने के साथ ही वह खाना पीना नहीं खा रहा था लेकिन लगातार इसके बाद भी वह शराब पी रहा था। पुलिस के मुताबिक लाला खड़िया की गुरुवार की सुबह घर में अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और लाला खड़िया की बीच रास्ते ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद लाला खड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया ह। मामले आगे की कार्यवाही की जा रही है।
