स्कूली बस ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर, घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   शहर के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल की एक स्कूली बस ने बुधवार सुबह एक स्कूटी सवार छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा हेलीपैड मैदान के पास हुआ। उसी समय मैदान में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों ने स्थिति को भांपते ही घायल छात्रा की मदद की और उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में छात्रा की स्कूटी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share This Article