6वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, मेडिकल जांच से डॉक्टर ने किया इनकार, हिरासत में आरोपी नाबालिग

3 Min Read

6वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, मेडिकल जांच से डॉक्टर ने किया इनकार, हिरासत में आरोपी नाबालिग

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले का आरोपी खुद भी 14 वर्ष का नाबालिग है, जिसने गुरुवार को इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। अपचारी बालक ने छात्रा को बहला फुसलाकर उसे सुनसान इलाके में ले गया और घटना को अंजाम दिया।

घटना के जानकारी बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहाँ डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण करने से इनकार कर दिया। डॉक्टर का यह व्यवहार परिजनों और पुलिस कर्मियों के लिए चौंकाने वाला था। काफी देर तक पीड़िता को बिना जांच के ही बैठाकर रखा गया। आखिरकार जब वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और उनका फोन अस्पताल पहुंचा, तब जाकर डॉक्टरों ने मेडिकल प्रक्रिया शुरू की।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। जहां 14 साल के नालाबिग ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कल स्कूल गई छात्रा की तबियत बिगड़नी शुरू हुई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पूछताछ की और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंच FIR दर्ज कराई। इसके बाद महिला-पुरुष पुलिसकर्मी और परिजन जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टर को घटना की जानकारी दी गई, तब ड्यूटी पर तैनात सीनियर महिला डॉक्टर ने मेडिकल जांच करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस और परिजन पीड़िता को लेकर 5 घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे।

आखिरी में मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। उन्होंने जिला मेडिकल प्रबंधन के अधिकारियों से बात की। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल हुआ। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले में जांच में आदेश दे दिए है व भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही है। वहीं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 14 वर्षीय आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Share This Article