कोरबा में सनसनीखेज चोरी: JCB लेकर पहुंचे चोर, बाउंड्रीवॉल तोड़े, 6 लाख का माल पार, देखें सीसीटीवी फुटेज…..

2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:    कोरबा में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सदर सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष और ठेकेदार हाजी इखलाक खान असरफी के दर्री रोड स्थित गोदाम में चोरों ने जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवॉल तोड़कर प्रवेश किया और लगभग 6 लाख रुपए का कीमती सामान चुरा लिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को जेसीबी लेकर आते, दीवार तोड़ते और गोदाम को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वारदात के समय कुत्तों के भौंकने और गाड़ियों की आवाजें आसपास के लोगों ने सुनी थीं लेकिन उन्हें लगा कि गोदाम में कोई काम चल रहा है। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे, तो चोरी का खुलासा हुआ। चोरी हुए सामान में एचडीडी मशीन से जुड़े महंगे पुर्जे शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के हर पहलू- चोरी और जमीन विवाद दोनों कोणों से  जांच कर रही है।

Share This Article