बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गोकुलधाम इलाके में हाई प्रेशर बोरिंग के दौरान एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। पड़ोसी के घर में पानी इतनी जोर से घुसा कि टाइलें फूट गईं और घर में अफरातफरी मच गई। घटना के समय घर के मालिक और उनका परिवार घर में मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई प्रेशर बोरिंग का पाइप पड़ोसी के पुराने बोर से जुड़ गया था। इस कारण पानी का दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया और घटना हुई। घटना का पूरा वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में हाई प्रेशर बोरिंग को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
