तेज रफ्तार पिकअप का कहर, दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना पाली थाना क्षेत्र की है।  बताया जा रहा है कि पाली से चैतमा के बीच ग्राम कपोट के पास पिकअप बोलेरो क्रमांक सीजी 12 बीडी 8231 काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को टक्कर जोरदार मार दी, जहां हादसा में पति-पत्नी की मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। वही मृत पति पत्नी की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article