अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्यवाही,  ट्रक में भरा लाखों का अवैध कबाड़ जब्त

1 Min Read

अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्यवाही,  ट्रक में भरा लाखों का अवैध कबाड़ जब्त

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही रविवार को मुखबिर सुचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के सामने ट्रक में अवैध लोहे का छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल लोड किया जा रहा हैं। मुखबिर सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के पास रोड किनारे दबिश दी गई, पुलिस को देखकर कबाड लोड करने वाले भाग गए। रोड किनारे खडी वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.डी 3697 को चेक करने पर वाहन के अंदर लोहे छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल वजन 06 टन कीमती 1,80,000 रूपये एवं वाहन क्र. सीजी 04 जे.डी. 3697 कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,80,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अवैध कबाड एवं वाहन के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। भविष्य में भी अवैध कबाड़ियों के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।

Share This Article