दर्री डेम में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां दर्री डेम में एक युवक की लाश मिली है, इसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां कल देर शाम दर्री डेम में एक युवक की लाश मिली है। आसपास के लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी । घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share This Article