गेवरा खदान में फिर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ऑपरेटर
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा एसईसीएल के गेवरा खदान में फिर हादसे की ख़बर सामने आई है यहां रविवार को एक डोजर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। देखते ही देखते वाहन में आग लग गई। वाहन का चालक किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
एसईसीएल के गेवरा खदान में लगातार हादसों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि गेवरा खदान की बी स्टॉक में डोजर के पलटने के बाद उसमें अचानक आग लग गई। वहीं आग इतनी बढ़ गई की वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना देने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हादसे में किसी प्रकार जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में ऑपरेटर बाल-बाल बच गया।
