कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में हो रहे अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है। इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मोतीलाल पटेल द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ राताखार क्षेत्र में संचालित मायरा इंटरप्राइजेज पर कार्यवाही की गई । मुखबीर से प्राप्त सूचना के मुताबिक मायरा इंटरप्राइजेज में अवैध रुप से कबाड़ रखने की सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ तथा नायब तहसीलदार के साथ सूचना तस्दीक के लिए रवाना हुए ।
मौके पर पहुंच कर पाया कि मायरा इंटरप्राइजेस गोदाम राताखार में भारी मात्रा में लोहे का कबाड़, टीना, लोहे के पार्ट्स, लोहे का पाईप, लोहे का राड, सायकल एवं मोटर साइकिल के पार्ट्स एवं अन्य लोहे के सामान एवं पार्ट्स मिलन धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा मायरा इंटरप्राइजेस गोदाम राताखार को नायब तहसीलदार के द्वारा सील किया गया है।
