कोरबा जिले में फिर बड़ा हादसा, तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो…..

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में हादसो का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।  फिर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक युवक की मौत हो गई है । इस दर्दनाक हादसे का विडियो सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत की है। यहां बरपाली के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में बाइक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटनास्थल से हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान ईश्वर साहू के रुप में हुई है। जो कि दीपका से दर्राभांटा स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।



Share This Article