अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी, गिट्टी से भरे हाइवा को किया गया जब्त
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में अवैध रूप से रेत व गिट्टी माफियाओं पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शनिचारी चौक में गिट्टी भरकर ट्रक परिवहन करते मिलने पर ट्रक के चालक को गिट्टी परिवहन के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज या रायल्टी पर्ची पेश करने का नोटिस दिया गया। उसके कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर अवैध गिट्टी से भरे ट्रक क्र. CG 10AR 5089 को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. की कार्यवाही की गई है।
