कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के नेशनल हाईवे 130 बिलासपुर-अम्बिकापुर मार्ग पर भीषण सड़क हुआ है। यहां बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही कुछ यात्रियों को चोटे आई हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी। वही मौके पर पहुंची 112 और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकल गया। इसके बाद निजी प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
देखें वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/C42GEPJI7-8/?igsh=MXY3Y285aDZlMHdkMQ==
