बॉयफ्रेंड ने की हैवानियत की सारी हदें पार, रास्ता रोककर नाबालिग को पीटा, फिर दोस्तों के साथ मिलकर…..

3 Min Read

बॉयफ्रेंड ने की हैवानियत की सारी हदें पार, रास्ता रोककर नाबालिग को पीटा, फिर दोस्तों के साथ मिलकर…..

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ब्रेकअप से नाराज युवक ने 16 साल की नाबालिग को रोककर मारपीट की। इसके बाद उसने सूने मकान में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने नाबालिग को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। युवक के दोस्तों ने भी नाबालिग से दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दो नाबालिग आरोपित को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि 16 साल की नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी संस्थान में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान पास के अस्पताल में काम करने वाले युवक से हुई। जान-पहचान के बाद दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। कुछ दिन पहले नाबालिग ने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। इससे युवक नाराज था। नाबालिग मंगलवार को काम पर गई थी। दिनभर ड्यूटी के बाद वह शाम को घर लौट रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। बात नहीं करने को लेकर उसने पहले विवाद किया। इसके बाद बीच-सड़क पर ही उसने मारपीट की।

मारपीट के बाद युवक नाबालिग को सूने मकान में लेकर गया। वहां पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने नाबालिग को अपने दो दोस्तों के हवाले कर दिया। युवक के दोस्तों ने भी नाबालिग से दुष्कर्म किया। नाबालिग रात भर युवकों के साथ रही। सुबह वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। उसने रात को हुए घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल दो नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपित फरार है। पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Share This Article