रेलवे की महिला अफसर ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में गई बच्ची चीखती हुई निकली बाहर, जानें पूरा मामला…..

3 Min Read

रेलवे की महिला अफसर ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में गई बच्ची चीखती हुई निकली बाहर, जानें पूरा मामला…..

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर में शनिवार शाम को रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला अधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में रेलवे के सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लग रहा है। हालांकि ऐसा सोशल मीडिया पर चल रहा है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के एनई (NE) कॉलोनी की है।

जानकारी के मुताबिक,रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर विनीता साहनी उम्र – 37 साल, शनिवार को अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति जिम संचालक है, जो अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर में बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेटी जब शाम को अपनी मां को ढूंढ़ते हुए कमरे में पहुंची, तो उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख घबरा गई, और चीखते हुए बहार निकली, उसने फौरन पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पति के साथ ही तोरवा थाना पुलिस भी रेलवे अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी की स्पोर्ट्स कोटा में बिलासपुर रेलवे जोन में नियुक्ति हुई थी। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी। पूछताछ में पति ने बताया कि विनीता सुबह कंधे का एक्स-रे कराने रेलवे अस्पताल गई थी। उसे गिरने से कोहनी और कंधे में चोट आई थी। एक्सरे कराने के बाद वह घर चली गई। बच्चे को नाश्ता कराने के बाद घर पर ही थी। शाम को उसकी आत्महत्या की खबर मिली।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें रेलवे के अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर विनीता के सुसाइड की बात कही जा रही है। प्रताड़ना का आरोप एक सीनियर अधिकारी पर लगा है। इधर, अब तक इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article